Rewa spot news 10-01-24मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में जारी की 1576 करोड़ की राशि - Query-mug

Query-mug

Query-mug game idea, play tricks, poems,attraction,spell,Elevation,Hypnosis

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Rewa spot news 10-01-24मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में जारी की 1576 करोड़ की राशि

Share This


Rewa Spot News. Editor; Acharya Asheesh Mishra Bureau Chief rewa-fatwa samachar, head office Bhopal.  रीवा स्पाट न्यूज, आचार्य आशीष मिश्र, ब्यूरो चीफ रीवा- फतवा समाचार प्रकाशन प्रधान कार्यालय भोपाल।      For better results click on website version button given below.  बेहतर परिणाम के लिए नीचे दिए गए बेवसाइट संस्करण बटन पर क्लिक करें।      Special Information:-For franchise membership for news publishing and journalism, contact through our social media channels given below.  विशेष सूचना:-समाचार प्रकाशन एवं पत्रकारिता के लिए फ्रेंचाइजी सदस्यता हेतु नीचे दिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से सम्पर्क करें।      Follow, share and subscribe us.  हमें फॉलो करेंं, शेयर करें और सब्सक्राइब करे।      contact us through our social media channels to get your proprietary website design for free.  अपने स्वामित्व की नि:शुल्क बेवसाइट डिजाइन के लिये हमारे सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से हमसे संपर्क करें।      For all types of application writing, document writing, news writing, information, notification writing, complaint writing, address writing, people building, all types of e-invitations, invitation cards, contact us through our social media channels. सभी प्रकार के आवेदन लेखन, दस्तावेज़ लेखन, समाचार लेखन, सूचना, अधिसूचना लेखन, शिकायत लेखन, पता लेखन, लोगों के निर्माण, सभी प्रकार के ई-आमंत्रण, निमंत्रण कार्ड के लिए, हमारे सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से हमसे संपर्क करें। Follow, share and subscribe us. हमें फॉलो करेंं, शेयर करें और सब्सक्राइब करे।  have a nice day.   आपका दिन मंगलमय हो।



         Rewa spot news     
         विंध्यप्रदेश का दर्पण 

  • विंध्यप्रदेश, मध्यभारत, उत्तरभारत सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार का कोश

मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में जारी की 1576 करोड़ की राशि 


त्यौहार हमारे जीवन में उमंग और उल्लास भरते हैं - मुख्यमंत्री हमारे देश में महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान दिया जाता है - मुख्यमंत्री रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के मिंटो हाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने इस योजना से लाभान्वित 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1576 करोड़ की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न 12 तरह की पेंशन योजनाओं से 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खाते में 341 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 10 जनवरी से 23 जनवरी तक महिलाओं और युवाओं से जुड़े कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। त्यौहार हमारे जीवन में उमंग और उल्लास भरते हैं। त्यौहारों और पर्वों का निर्धारण वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऋतु के अनुकूल किया गया है। इस कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हो रहे सप्ताह में महिला सशक्तिकरण के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। आज लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों तथा पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की गई है। हमारे देश में नारियों को सर्वाधिक सम्मान दिया जाता है। प्राचीन काल से नारियों को समाज में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। हम अपने देश को भी भारत माता कहकर संबोधित करते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत नेता हैं। उनके मन में माताओं और बहनों के लिए विशेष स्नेह और आदर है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मोदी जी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। मोदी जी हैं तो देश के विकास की गारंटी है। हमारे प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और प्रभाव इतना अधिक है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री उनकी प्रशंसा करते हैं।
विशेष आफर
कम कीमत में अपने व्यवसाय का प्रचार करें
                                                                    मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का उत्सव है। यह त्यौहार अंधेरे को चीरकर प्रकाश की ओर जाने का त्यौहार है। इस त्यौहार से जुड़ी अनेक परंपराएं, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में मुख्यमंत्री जी ने गुड़ और तिल से बनी मिठाई तथा अन्य उपहार देकर महिलाओं का सम्मान किया। 

समर्थन मूल्य में 50523 किसानों से अब तक हुई 328599 टन धान की खरीद।


रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचारकिसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 50523 किसानों से 328599 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 717 करोड़ 33 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 313 करोड़ 25 लाख 94 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 254641 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 61389 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। दो दिनों की बारिश से कुछ खरीदी केन्द्रों में धान भीगी है। उपार्जित धान को पानी से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 

                                                                 महिलाएं लाड़ली बहना योजना से मिली राशि का सही कार्यों में उपयोग करें - सांसद


  • रीवा जिले की 410435 बहनों को जारी हुई लाड़ली बहना की राशि                                                                                                      रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचारलाड़ली बहना योजना की किश्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से जारी की। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से राशि जारी की गई। इस कार्यक्रम का रीवा जिले के नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर निगम के टाउनहाल में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि आज लाड़ली बहना योजना से रीवा जिले की चार लाख 10 हजार 435 महिलाओं के प्रत्येक खाते में 1250 रुपए की राशि मुख्यमंत्री ने जारी की है। अब तक रीवा जिले में लाड़ली बहनों को 51 करोड़ 30 लाख 43 हजार रुपए की राशि दी जा चुकी है। महिलाएं लाड़ली बहना योजना से मिली राशि का सही कार्यों में उपयोग करें। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए इसका उपयोग करें। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ यादव की सरकार डबल इंजन के रूप में कार्य करके लगातार महिला सशक्तिकरण के प्रयास कर रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को जागरूकता तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जाए। महिला स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं से महिलाओं को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। इसके माध्यम से कई महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गई हैं।
विशेष आफर
कम कीमत में अपने व्यवसाय का प्रचार करें
                                                                       समारोह में सांसद श्री मिश्र ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा उन्हें उपहार दिए। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्री राजेन्द्र त्रिपाठी, श्री शिवम शुक्ला, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, परियोजना अधिकारी जीवेन्द्र सिंह, उपायुक्त नगर निगम रूपाली दुबे, पर्यवेक्षक आँचल अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में योजना से लाभान्वित महिलाएं उपस्थित रहीं। 
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 29 जनवरी तक लगेंगे शिविर।
  
               रीवा 10 जनवरी 2024. रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिलों में आयुष्मान योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ बीएल मिश्रा ने बताया कि नवागत आयुक्त रीवा द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में संभाग के सभी जिलों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सबसे पहले आदिवासी बस्तियों में 10 से 16 जनवरी तक शिविर लगेंगे। इसके बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यकों की बस्ती में 17 से 22 जनवरी तक शिविर लगाए जाएंगे। जिले के शेष स्थानों में 23 से 29 जनवरी तक शिविर लगाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं तथा रोजगार सहायकों को अधिकृत किया गया है। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इन शिविरों के आयोजन के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का अलग-अलग कार्यक्रम तत्काल जारी कराकर उसके अनुरूप शिविरों का आयोजन कराएं। आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्राम पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग प्राप्त करें। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, सुपरवाइजर, बीसीएम तथा बीपीएम अपने-अपने सेक्टर के मेडिकल आफीसर के साथ ग्राम के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक का सहयोग लेकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से इस पूरे अभियान की निगरानी करें तथा प्रतिदिन इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 
कलेक्टर ने त्योंथर में धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण फीडिंग कार्य में गति लाने तथा केन्द्र से धान का उठाव शीघ्र करने के दिये निर्देश रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने त्योंथर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति सोहागी का निरीक्षण किया तथा उपार्जित धान की तौलाई एवं परिवहन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से उपार्जन केन्द्र में व्यवस्थाओं व खरीदी के बारे में पूंछताछ की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उपार्जित धान का कम्प्यूटर में फीडिंग कार्य विक्रता से करायें ताकि किसान को केन्द्र में रूकना न पड़े उन्होंने उपार्जित धान को शीघ्रता से परिवहन करने के निर्देश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को दिये। कलेक्टर ने त्योंथर तहसील अन्तर्गत उपार्जन केन्द्रों में धान उपार्जन तथा परिवहन एवं भुगतान की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि एसडीएम के साथ अन्य अधिकारी सभी केन्द्रों का तत्काल भ्रमण कर खरीदी गई धान तथा उपार्जित धान का आकलन कर केन्द्र से तत्काल धान का परिवहन किये जाने की व्यवस्था करायें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने त्योंथर में 43 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से बनाएं जा रहे। सीएम राईज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि मार्च 2025 से पूर्व पूरी गुणवत्ता के साथ सीएम राईज स्कूल का निर्माण हो जाय। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ बच्चों के सर्वांगीण विकास में होगा तथा उन्हें अनुभवी व प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने जी प्लस श्री माडल में बनाये जा रहे सीएम राईज भवन की ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन किया तथा निर्माण एजेंसी को सतत कार्य को आगे बढ़ाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि रीवा एवं मऊगंज जिले में 12 सीएम राईज स्कूल की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें से 10 का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय त्योंथर का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ सोनवणे, एसडीएम पीके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर रामनिवास सिकरवार, कार्यपालन यंत्री पीआईयू केके तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

युवा सप्ताह में आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं 

                                                                        रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचारशासन के निर्देशों के अनुसार 11 जनवरी से 16 जनवरी तक युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवधि में विकासखण्ड और जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। युवा दिवस में 11 जनवरी को सभी विकासखण्डों में कबड्डी एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का भ्रमण कराया जाएगा। इस क्रम में 11 से 16 जनवरी तक खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स रीवा में बास्केट, बाल, कबड्डी, बालीवाल, कराते तथा एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विशेष आफर
कम कीमत में अपने व्यवसाय का प्रचार करें
खेल अधिकारी ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी स्कूलों तथा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस क्रम में 13 एवं 14 जनवरी को सभी विकासखण्डों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के निर्धारित शिविर स्थलों में परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के अंतिम दिन 15 जनवरी को पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली जाएगी। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स रीवा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ह
कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आज रीवा 10 जनवरी 2024. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। कलेक्टर की अध्यक्षता में आज 11 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे से महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की जायेगी तदुपरांत शाम 5 बजे से जल संसाधन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा होगी। 

बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा 

भूमि-अधिग्रहण की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचार उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बरगी परियोजना का पानी सतना में आगामी रबी के पूर्व पहुँचना सुनिश्चित करना है। इस हेतु सभी राजस्व अधिकारी भू-अर्जन एवं मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में संभागीय बैठक में इस आशय के निर्देश दिये गये थे। सभी संबंधित अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को तय सीमा में पूर्ण करने हेतु नियमित रूप से समीक्षा करें। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों के लंबित अधिग्रहण मामलों की ज़िलावर समीक्षा की और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने एनवीडीए के अधिकारियों से कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना अन्तर्गत टनल निर्माण कार्य, नहर की वितरक शाखाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वीसी के माध्यम से कटनी, मैहर, सतना और पन्ना के कलेक्टर, मंत्रालय से ईएनसी एनवीडीए श्री प्रमोद कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए। 

स्वरोजगार मेला/शिविर का आयोजन

रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयोजकत्व में रीवा एवं मऊगंज जिले में 11 एवं 12 जनवरी को स्वरोजगार मेला/शिविर का आयोजन किया गया है। आज 11 जनवरी को रीवा नगर निगम टाउन हाल में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर में स्वरोजगार योजनाओं को संचालित करने वाले विभिन्न द्वारा हितग्राहियों को लाभांवित किया जायेगा। इसी प्रकार 12 जनवरी को जनपद कार्यालय मऊगंज में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ दिलाया जायेगा। शिविर में उद्योग, बैंक, एनयूएलएम, उद्यानिकी, अन्त्यावसायी, आदिवासी वित्त एवं विकास निगम, पशुपालन, मत्स्य पालन, खादी ग्रामोद्योग, नगरीय विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा एवं आईटीआई द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभांहित किये जाने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार/रोजगार स्थापित किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शिविर के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर लाभांवित कराने के निर्देश दिये हैं। 

जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास समिति की बैठक आज 

रीवा 10 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचार कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास समिति श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आज 11 जनवरी को डीएमएफ के कार्यों की समीक्षा दोपहर 12.30 बजे से आहूत की गयी है। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्यों के चयन के साथ ही शासन द्वारा जारी उच्च प्राथमिकता के कार्यों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जायेगा। प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने बैठक में संबंधितों से उपस्थिति का अनुरोध किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here