Rewa spot news विंध्यप्रदेश का दर्पण
- विंध्यप्रदेश, मध्यभारत, उत्तरभारत सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार का कोश
रीवा में जन आभार यात्रा में लाड़ले मुख्यमंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ यादव का रीवा की जनता ने पुष्प वर्षा करके किया अभिनंदन मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा में उमड़ा जन सैलाब जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ यादव तथा उप मुख्यमंत्री का हुआ ऐतिहासिक स्वागत रीवा 05 जनवरी 2024आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचार . मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में आज रीवा पहुंचे। विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री का विवेकानंद पार्क पहुंचने पर ढोल ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों ने स्वागत किया। लाड़ली बहना हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री जी जन आभार यात्रा में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आमजनता के बीच पहुंचे। वाहन में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह मुख्यमंत्री के साथ रहे। मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे पर छात्र संगठन तथा खिलाड़ियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी का अभिवादन किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दोनों हाथों से तलवारें चलाकर लोगों का अभिवादन किया। सफेद शेरों की पावन धरा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रीवा पहुंचने पर विवेकानंद पार्क से लेकर सांई मंदिर तक आभार यात्रा मार्ग को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रथम रीवा आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में आमजन अपने लाड़ले मुख्यमंत्री से मिलने के लिए देर तक प्रतीक्षा करते रहे। मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचने पर आमजनता ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में जनसेवा मित्रों तथा पटेल समाज द्वारा मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे में सम्मान किया गया। सरपंच संघ के प्रतिनिधियों तथा कोल समाज के प्रतिनिधियों ने जान टावर के सामने मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों तथा पुष्पहार से स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री बौद्ध समाज, कबीर संघ तथा रविदास समाज ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। जन आभार यात्रा के मार्ग के घरों से भी आमजनता ने मुख्यमंत्री डॉ यादव पर पुष्पवर्षा करके उनका अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा संबल योजना के हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मानस भवन के सामने मुख्यमंत्री जी का रथ पहुंचने पर पार्षद कैप्टन नापित के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। जन आभार यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं, भारत वंशीय यादव महासभा एवं दुग्ध विक्रेता संघ, पेंशनर समाज, अधिवक्ता संघ, रीवा व्यापारी महासंघ, मुस्लिम समुदाय, सिख समाज, सिंधी समाज, विन्ध्य व्यापारी संघ, संत निरंकारी गायत्री परिवार, विप्र सेवा, प्रजापिता ब्राम्हकुमारी, रोटरी एवं लायंस क्लब, दवा विक्रेता संघ, अनाज व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संगठन तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री डॉ यादव का गजमाला, पुष्पवर्षा एवं केक कटवाकर तथा श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति की स्मृति चिन्ह, महामृत्युंजय भगवान का तैलचित्र एवं मुख्यमंत्री जी के स्केच चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री रामचरित मानस भी भेंट की गयी। जन आभार यात्रा में हर्षित मन से मुख्यमंत्री ने आमजनता का अभिवादन किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरी आभार यात्रा में देशभक्त के गीत, ढोल नगाड़ों के स्वर और जयकारे गूंजते रहे। जन आभार यात्रा में कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, कमिश्नर नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर निगम के पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
रीवा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोंडी जायेगी - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
रीवा की कृषि उपज मंडी सर्वश्रेष्ठ मंडी बनेगी - मुख्यमंत्री रीवा में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना में राशि की कोई कमी नहीं आयेगी - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री ने रीवा में 337.90 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण रीवा 05 जनवरी 2024. आचार्य आशीष मिश्र //ब्यूरो प्रमुख//फतवा समाचार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रीवा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। कृषि क्षेत्र में विकास के साथ-साथ रोजगार परक विकास के लिये नवीन उद्योग स्थापित होंगे तथा रीवा जिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उक्त उद्गार रीवा में आयोजित जनसभा में व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने 337.90 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा में जन आभार यात्रा के उपरांत एनसीसी मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्व से संचालित सभी विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा तथा पूर्व की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। डॉ. यादव ने कहा कि रीवा में संचालित कृषि उपज मंडी को सर्वश्रेष्ठ मंडी बनाया जायेगा तथा संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना में राशि की कोई कमी नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यों के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से भोपाल के वल्लभ भवन से बाहर निकलकर संभाग, जिला एवं मोहल्लों व गली-गली में विकास के आयाम के अनुसार बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि वहां की वस्तुस्थिति से अवगत हुआ जा सके तथा आगे की कार्ययोजना बन सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के साथ सनातन धर्म व संस्कृति को सर्वोच्च स्थान पर रखकर आगे बढ़ने के सभी कार्य प्राथमिकता से होंगे। हमें अपनी गौरवमयी संस्कृति पर गर्व है। इसे शामिल कर विकास के सभी कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि रीवा में सनातन संस्कृति को बचाने के लिये अनेकों लोगों ने बलिदान दिया है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खनिज क्षेत्र से जुड़े जिलों में सब्सिडी देकर खनिज आधारित उद्योगों को आगे बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने रीवा में जन आभार यात्रा में हुए अभूतपूर्व स्वागत के लिये ह्मदय से धन्यवाद दिया तथा रीवा वासियों को आश्वस्त किया कि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ मिलकर रीवा का सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में बाणसागर की नहरों की सिंचाई सुविधा मिलने से रीवा की तस्वीर बदल गई है। आने वाले समय में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेकों कार्य होंगे तथा रीवा व विन्ध्य विकास के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर होगा। उन्होंने कहा कि विन्ध्य की धरती से दौलत पैदा होती है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में रीवा के चहुंमुखी विकास के सभी कार्य प्राथमिकता से होंगे। श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री जी से मांग की कि रीवा कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी का दर्जा दिलाया जाय। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आगामी फरवरी/मार्च में रीवा हवाई अड्डा के लोकार्पण अवसर पर वह केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया जी के साथ उपस्थित रहें। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि रीवा जिले में अभी 3 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। अन्य स्वीकृत परियोजनाओं के पूरा होने पर 9 लाख एकड़ क्षेत्र सिंचित होने लगेगा। रीवा में केन्द्र शासन द्वारा 3 हजार 200 करोड़ रूपये की नल जल योजनाएं क्रियान्वित हैं तथा शीघ्र ही हवाई अड्डा भी लोकार्पित होगा तथा रीवा हवाई मार्ग से जुड़ जायेगा। इससे पूर्व कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सुपाड़ी से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद सतना गणेश सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र सिंह गहरवार, सिद्धार्थ तिवारी, रीति पाठक, श्रीकांत चतुर्वेदी, विश्वामित्र पाठक, राजेंद्र मेश्राम, रामनिवास शाह, कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीवा श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, महापौर सतना योगेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने किया 337 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन आभार यात्रा में शामिल होने के बाद एनसीसी मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। आमसभा में मुख्यमंत्री ने 337 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 326 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत के 40 शिलान्यास किये। इसमें 40 सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें दो स्कूल भवन, केन्द्रीय जेल रीवा की आठ बैरकें तथा नगर निगम रीवा में सड़कों के सुधार एवं नाला निर्माण के 6 कार्य शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें